Blogger Meaning in Hindi aur Blogging Kaise Shuru Kare?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों आप सभी का आज फिर से एक बार स्वागत है हमारे ब्लॉग Hindi Me Tech Talk में, आज के इस नए ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले हैं Blogger Meaning in Hindi और Blogging Kaise Shuru Kare?

यदि आपको भी ब्लागिंग में इंटरेस्ट है और ब्लागिंग करना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल Blogger Meaning in Hindi और Blogging Kaise Shuru Kare को पढ़कर ब्लॉगिंग के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं और इसे शुरू कर  सकते हैं.

तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए आज के इस Blogger Meaning in Hindi लेख को शुरू करते हैं.

Blogger meaning in hindi ( ब्लॉगर का हिंदी में मतलब )

दोस्तों अधिकतर जगह ब्लॉगर को हिंदी में भी ब्लॉगर ही कहा जाता है. लेकिन कहीं-कहीं ब्ब्लॉगर का मतलब चिट्ठाकार होता है.

अगर इसके अर्थ की बात करें तो ब्लॉगर एक ऐसा व्यक्ति होता है जो की नियमित रूप से अपनी वेबसाइट/ब्लॉग पर लेख यानी के आर्टिकल लिखता रहता है और उसे अपने पाठकों तक पहुँचता है.

एक सफल ब्लॉगर के 9 महत्वपूर्ण गुण – Characteristics of  a Successful Blogger

ब्लॉगर बनाएक कठिन काम है, इसके लिए आपको मेहनत के साथ-साथ धैर्य लगनसमय का सदुपयोगऔर कई अन्य गुना की आवश्यकता होती हैएक सफल ब्लॉगर बनने के लिए आपको नीचे दिए गए8 गुना कोअच्छे सेअपनाना होगा तभी आप एक सफल ब्लॉगर बन सकते हैं.

1. Blogger: एक मेहनती व्यक्ति

अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो आपको बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी होगी.

अपना एक ब्लॉग बनाना होगा और नियमित रूप से उस पर लेख या आर्टिकल्स पोस्ट करने होंगे और अपने पाठकों के साथ जुड़ना होगा

इसके अलावा आपकी  जितनी भी पोस्ट, आर्टिकल्स या लेख है, उन्हें अपने मित्रों, अपने रिश्तेदारों  और सोशल मीडिया पर साझा करना होगा जिससे आपके लेख पर ज़्यादा से ज़्यादा लोग आ सकें.  

2. Blogger: एक धैर्यवान व्यक्ति

अगर आपको ब्लॉगर बना है तो उसके लिए आपको धैर्यवान बना होगा. क्योंकि,  ब्लॉगर बना कोई एक-दो दिन का काम नहीं है इसमें महीने और साल लग जाते हैं,

आपको ब्लॉगर बनने के लिए अपनी वेबसाइट पर नियमित रूप से नए-नए लेख को प्रकाशित करना होगा और साथ ही उन् लेखो का

SEO (Search Engine Optimization)  भी करना होगा, जिससे कि वह आपके पाठको   तक जल्दी से जल्दी पहुंचे.

यह एक पूरी प्रक्रिया है और इसमें टाइम लगता है तो आपको अपने दिमाग में उतार लेना होगा कि ब्लॉगर सिर्फ एक या दो महीने में नहीं बना जा सकता इसमें साल लग जाते हैं.

3. Blogger: समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति

ब्लॉगर बनने के लिए आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा. आपको अपना टाइम मैनेज इस हिसाब से करना होगा कि आप अन्य कार्य के साथ-साथ अपने ब्लॉगिंग के कामों को भी समय दे पाए, जिससे कि आप दिन में अच्छे से एक या दो लेख लिखकर अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर सकें.

4. Blogger: इन्टरनेट की ताकत को समझने वाला व्यक्ति 

अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो आपको इंटरनेट की ताकत को समझना होगा.

आज की दुनिया में इंटरनेट एक बहुत ही ताकतवर प्रणाली है जिसके जरिए आप लोगों तक पहुंच सकते हैं.

आपको अपने ब्लॉग को प्रमोट करने के लिए इंटरनेट की सहायता लेनी पड़ेगी और इसे  सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म के जरिए अपने पाठकों तक पहुंचाना पड़ेगा.

5. Blogger: बेहतर प्लानिंग करने वाला व्यक्ति

अगर आप एक सफल  ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो आपको एक बेहतर प्लानिंग करनी होगी. जैसे कि, आपको अपने ब्लॉग के लिए एक सोची-समझी, सटीक योजना बनानी होगी, उसके लिए कीवर्ड रिसर्च, टॉपिक रिसर्च और नियमित रूप से अपडेट करने का प्लान बनाना होगा.

6. Blogger: नयी जानकारियों को सबसे पहले प्राप्त करने वाला व्यक्ति

अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जो भी नई जानकारी है उन्हें प्राप्त करके, खुद को अपडेट करना होगा. जिससे आप आने वाले समय में उन जानकारियों को अपने लेख क ज़रिये आपने पाठको तक पंहुचा सके. 

7. Blogger: सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने वाला व्यक्ति

ब्लॉगर एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर लोग भरोसा करते हैं.

इसलिए आपको जो भी जानकारी अपने पाठकों तकपहुचानी है  वह जानकारी सही होनी चाहिए.

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने आप को अपडेट करना पड़ेगा और उस अपडेट को एक सही तरीके से लिखकर और जानकारी को सुनिश्चित करने के बाद अपने  पाठको तक पहुंचना होगा। 

8.Blogger: सीखते रहना वाला व्यक्ति

एक सफल ब्लॉगर बनने के लिए आपको हमेशा सीखते रहना होगा और अपने आप को अपने क्षेत्र में अपडेट करते रहना होगा.

 जिससे कि आप अपने क्षेत्र की नई-नई घटनाएं और योजनाओं को अपने पाठकों तक बहुत ही सरल भाषा में पंहुचा सकें.

दोस्तों ऊपर दिए गए इन 8 गुणों को अपनाकर, आप एक सफल ब्लॉगर बन सकते हैं और अपने पाठकों को सटीक और सही जानकारी प्रदान कर सकते हैं. 

Blogging Kaise Shuru Kare Step to Step गाइड

चरण 1 : अपने विषय का चयन करें (Choose Topic)

अगर आप भी ब्लॉगिंग शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उसे विषय का चयन करना होगा जिस विषय में आपको रुचि है, या जिस क्षेत्र में आपको ज्ञान है तभी आप लिख सकते हैं और अपने पाठकों तक अपना लेख पहुंचा सकते हैं.

चरण 2 : अपना ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म चुने

इस चरण में आपको ब्लॉग बनाने के लिए एक प्लेटफार्म चुनने की आवश्यकता होती है.

ब्लॉगिंग के कुछ लोकप्रिय प्लेटफार्म है:

ब्लॉगर (Blogger.com) – गूगल का मुफ्त प्लेटफार्म 

वर्डप्रेस (WordPress.com) – सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाला प्लेटफार्म

मीडियम (Medium.com) आसान और फ्री प्लेटफार्म

चरण 3 : अपना डोमेन नेम चुने और होस्टिंग खरीदें

इस चरण में आपको सबसे पहले अपना डोमेन नेम निर्धारित करने के बाद उसे खरीदना होगा और अपनी ब्लॉग की वेबसाइट के लिए एक होस्टिंग (Hosting) खरीदनी होगी.

होस्टिंग के कुछ अच्छे प्लेटफार्म है : होस्टिंगर (Hostinger) , होस्टगेटर (HostGator) और गोडैडी (GoDaddy).

यहां से आप अपना होस्टिंग और डोमेन प्राप्त कर सकते हैं.

चरण 4 : अपना ब्लॉक सेटअप करें

होस्टिंग और डोमेन खरीदने के बादआपको अपना ब्लॉग  सेटअप करना होगा.

वर्डप्रेस (WordPress):

अगर आपने वर्डप्रेस (WordPress) को अपना प्लेटफार्म चुना है, तो अपनी होस्टिंग सेवा पर वर्डप्रेस को इंस्टॉल करें.

यह प्रक्रिया काफी सामान्य है और आप किसी भी यूट्यूब वीडियो या हमारे वर्डप्रेस इंस्टॉलेशन के ब्लॉग को पढ़कर यह आराम से कर सकते हैं.

ब्लॉगर (Blogger):

अगर आपने अपना ब्लॉगिंग का प्लेटफार्म ब्लॉगर(Blogger) चुना है, तो अपने ब्लॉगर वेबसाइट पर जाएं और गूगल अकाउंट के द्वारा साइन इन कर लें.

चरण 5 : थीम (Theme) और डिजाइन चुने

WordPress: एक ऐसी थीम चुने जो आपके ब्लॉगके विषय और स्टाइल से मिलती-जुलती हो.

आप वर्डप्रेस में कोई भी फ्री यानी कि मुफ्त की थीम और कोई भी प्रीमियम यानी की जो थीम फ्री नहीं है वह भी चुन सकते हैं.

ब्लॉगर (Blogger) :

आपको ब्लॉगर पर काफी सारी फ्री थीम मिल जाएगी यहाँ आप अपनी कोई भी मनपसंद थीम चुने.

चरण 6 : ब्लॉक पोस्ट लिखना शुरू करें

अब तक आपकी ब्लॉग वेबसाइट रेडी हो चुकी है. बस आपको उस  पर अपने ब्लॉग को पोस्ट करने की जरूरत है.

अब सबसे पहले आपको अपना पहला ब्लॉग तैयार करना होगा.

यहाँ आपको ध्यान देने की आवश्यकता है कि आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में 

टाइटल (Title) – जिसको पढ़कर आपका यूजर को स्पष्ट हो जाए कि यह ब्लॉक किस बारे में है.

कंटेंट (Content) – जो भी आपका टॉपिक है जो भी आपका टाइटल है उसके बारे में आप जो भी लिखना चाहते हैं अपने लेख में वह लिखें.

चित्रपोस्ट (Images)- आपको अपने ब्लॉग को आकर्षित बनाने के लिए अपने लेख से रिलेटेड चित्रों का उपयोग करना होगा.

चरण 7 : ब्लॉग को पब्लिश करें

सभी सेटिंग्स को चेक करने और सुधार करने के बाद आपको अपने ब्लॉग को अब पब्लिश  यानी के प्रकाशित करना होगा.

चरण 8 : ब्लॉग का प्रचार करें यानी कि उसे प्रमोट करें

अपने ब्लॉग को आप लोगों तक पहुंचाने के लिए उसको फेसबुक ग्रुप, सोशल मीडिया ग्रुप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, अपने दोस्त और रिश्तेदारों को साझा करें और उसका लिंक विभिन्न ऑनलाइन समुदाय पर शेयर करें.

यह आपको अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक मिलने में मदद करेगा.

चरण 9 : नियमित रूप से अपडेट करें

आपको अपने ब्लॉग पर अब नियमित रूप से प्रतिदिन एक लेख को प्रकाशित करना होगा और जो भी आपका पुराना कंटेंट है उसे नियमित रूप से अपडेट करना होगा.

FAQ’s – Frequently Asked Questions

faqs_questions_hindimetechtalk

Blogger Meaning in Hindi ?

Blogger Meaning in Hindi : Jo bhi website pe articles likhta hai, logo ko knowledge dene ke ya aapni batein unntak pahuchane ke liye, usse blogger kehte hai.

क्या ब्लॉगिंग करना मुश्किल है?

दोस्तों ब्लॉगिंग करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. लेकिन इसके लिए आपके अंदर धैर्य और बेसिक जानकारी का होना बहुत ही जरूरी है.

आपको बस इतना करना है कि एक अच्छा ब्लॉग पड़े जिससे कि आपको पता लग सके कि आप ब्लॉग कैसे बना सकते हैं, या कोई भी ब्लॉग बनाने से रिलेटेड यूट्यूब वीडियो को देखें.

क्या ब्लॉग बनाना मुश्किल है?

ब्लॉग बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. आजकल काफी सारे ऐसे ब्लॉगिंग के प्लेटफार्म से जहां पर आप आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अपना एक सुंदर सा ब्लॉग बना सकते हैं और उसे प्रकाशित  कर सकते हैं.

क्या मैं फ्री में ब्लॉक बन सकता हूं ?

जी हां, कुछ ऐसे प्लेटफार्म है : जैसे कि, मीडियम (Medium.com) और ब्लॉगर (Blogger.com) जहां आप फ्री में अपना ब्लॉग सेटअप करके उस पर अपने लेख या कंटेंट प्रकाशित कर सकते हैं.

ब्लागिंग में कितना समय लगेगा?

ब्लागिंग में कोई भी समय निर्धारित नहीं हो सकता क्योंकि यहां आपको हर दिन कोई ना कोई लेख प्रकाशित करना होगा.

अब इसके बाद जिस तरीके से आप इस पर काम करेंगे, जितना अच्छा काम करेंगे उस पर ही आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने वाला समय निर्धारित किया जाता है.

वही निर्धारित करेगा कि आपके ब्लॉग पर कितना और कब  कब ट्रैफिक आएगा.

मुझे किस प्लेटफार्म पर अपना ब्लॉग बनाना चाहिए?

अगर आप कुछ पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं तो एक प्रोफेशनल प्लेटफार्म जो की है वर्डप्रेस – WordPress उसकी तरफ जा सकते हैं और एक अच्छा सा डोमेन नेम  लेकर और एक होस्टिंग लेकर आप अपने ब्लॉग को सेटअप कर सकते हैं, और ब्लागिंग के साथ आगे बढ़ सकते हैं.

और यदि आप  शुरुवात में फ्री प्लॅटफॉम पर काम करना चाहते हैं तो ब्लॉगर.कॉम (Blogger.com) से अपना  काम शुरू कर सकते हैं। 

आशा है कि आपको हमारा आज का लेख ‘Blogger Meaning in Hindi aur Blogging Kaise Shuru Kare’ पसंद आया होगा। हमारे इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Tags : Blogger Meaning in Hindi | Blogger Meaning in Hindi | Blogger Meaning in Hindi

Leave a Comment